सदर विधायक ने विजयी छात्राओं को किया सम्मानित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_211.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पूर्व माध्यममिक विद्यालय ग्राम बहादुरपुर ‘‘नवीन‘‘ में ब्लाक
स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का
उद्घाटन सदर विधायक सुरेश यादव
द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विकास खण्ड के सभी नव न्याय पंचायतों के
प्रा. व पूर्व मा. वि. के बच्चों ने प्रतिभाग कि सर्वप्रथम सदर विधायक
सुरेश यादव ने मां. सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित
किया तथा कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर कन्या पूर्व मा. वि. बड़ेल की
छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना व तितली लोक नृत्य का मनोहारी प्रस्तुत
किया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रा. व पूर्व मा. वि. के बच्चों द्वारा किये
गये मार्च फास्ट की सलामी ली। खेल कूद का शुभारम्भ के पश्चात मुख्य अतिथि
द्वारा 50 मी. बालिका वर्ग प्रा. स्तर की फाइनल दौड़ के लिये हरी झण्डी
दिखाकर क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। सदर विधायक ने बच्चों
द्वारा किये गये कार्यक्रम की सराहना की। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा
कि शिक्षक सभी क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित करने का
आश्वासन दिया। उन्होने खण्ड शिक्षा अधिकारी से अच्छा प्रदर्शन करने वाले
शिक्षकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। सदर विधायक ने बच्चों का उत्साह
बढ़ाने के लिये प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को
पांच-पांच सौ रुपये देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जूनियर शिक्षक संघ के
जिलाध्यक्ष अरुणेन्द्र कुमार वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष
पवन वर्मा, पूर्व मा. वि. बहादुरपुर ‘‘नवीन‘‘ के सहायक अध्यापक नदीम
अब्बास, सहजराम वर्मा, मुमताज अहमद, सुभाष श्रीवास्तव, राकेश कुमार
कनौजिया, मनोज श्रीवास्तव, विनोद आदि शिक्षकगण मौजूद रहे।

