aajtaktimes

गदिया प्रधान ने चलाया स्वच्छ अभियान


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बंकी ब्लाक के ग्राम गदिया प्रधान जितेन्द्र कुमार मिश्र ने
गांव की साफ-सफाई का काम शुरु कराया। गुरुवार को सुबह प्रधान जितेन्द्र
कुमार ने गांव को स्वच्छ बनाने के लिये लोगों को जागरुक किया। सुबह से ही
गांव की नालियों व साफ सफाई का कार्य अपने ही पैसे से करवाया। जितेन्द्र
का कहना है कि गांव को स्वच्छ रखने के लिये यह जरुरी है कि पहले हम अपने
घर से शुरु करें। उन्होने आगे कहा कि अगर हमारा घर स्वच्छ बना रहेगा तो
हमारे घरों में किसी प्रकार की बीमारी नही छू सकती। इस मौके पर मोहम्मद
जान, मो. आसिफ, शिवकैलाश, अमान अली, अब्दुल हमीद, महेश प्रसाद, दिनेश
कुमार, बलवंत यादव, अनूप तिवारी, कुलदीप मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 2510084945625502168

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item