सपा सरकार में शिक्षा के स्तर में काफी सुधार हुआ है: सुरेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_749.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। किसी देश व प्रदेश की उन्नती के लिए वहा के निवासियों का
शिक्षित होना जरूरी है। शिक्षा के बीना कोई भी प्रदेश तरक्की नही कर
सकता। हमारे जीवन में शिक्षा का एक अहम स्थान है। निरबल वर्गों का
शैक्षिक विकास ही उनके सर्वागीण विकास की कुंजी है। उक्त विचार सदर
विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम उदवतपुर में विशेषर दयाल शिक्षण
संस्थान के वार्षिक उत्सव एवं खिचड़ी भोज कार्यक्रम में सदर विधायक सुरेश
यादव ने उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों के बीच व्यक्त किये। उन्होने आगे
कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कक्षा 1 से 10 तक की विद्यार्थियों
के लिए पूर्वदशम योजना तथा कक्षा 10वीं से ऊपर की कक्षाओं एवं व्यवसायिक
पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना
के तहत छात्रवृत्ति एवं इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज तथा प्रबन्धन
संस्थाओं एवं विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति
के छात्रों की फीस उनके विद्यालयों, संस्थाओं को सीधे विभाग द्वारा शुल्क
की प्रतिपूर्ति किये जाने की योजनाए उत्तर प्रदेश की सपा सरकार की ओर से
संचालित की जा रही है। जो समय समय पर संशोधित होती रहती है। उन्होंने
अन्त में कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा सरकार में शिक्षा के स्तर में काफी
सुधार हुआ है खास कर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति लोगों में
रूची पैदा हुयी है। समाजवादी पार्टी की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में हर
सम्भव मद्द कर रही है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से वीरेन्द्र कुमार, पुतान
चन्द्र रावत, प्रधान राममिलन वर्मा प्रबन्धक, जिला मीडिया प्रभारी मो.
रिजवान संजय, बाबू लाल रावत, विदेश रावत, नौमीलाल गौतम, बुलाकी रावत,
तारा शंकर तिवारी, अरूण वर्मा, अवध राम प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य कैलाश
यादव, छेदालाल रावत, राम सेवक यादव, संतोष यादव, पप्पू तिवारी, मोहन लाल
गौतम, बाबू लाल यादव, राम लखन यादव, नरेन्द्र कुमार यादव, कुवर बाल यादव,
राजराम यादव आदि लोग उपस्थित थे।