aajtaktimes

करंट की चपेट में आकर 4 लोगों की मौत

सुलतानपुर । उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के चांदा क्षेत्र में आज करंट की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से झुलस गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चांदा थाना क्षेत्र के नवगरही गांव में बिजलीकर्मी अरण और मनीष बिजली का तार लगा रहे थे। इसमें गांव के कुछ लोग भी मदद कर रहे थे। तभी अचानक तार में करंट आ गया जिसकी चपेट में आकर सभाजीत यादव :35:, प्रमोद कुमार :28: जय प्रकाश :30: तथा प्रेमचन्द :32: नामक व्यक्तियों की मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में तीन अन्य लोग भी गम्भीर रूप से झुलस गये, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक तार लगा रहे बिजलीकर्मियों ने बताया था कि बिजली आपूर्ति बंद कर दी गयी है, लेकिन थोड़ी ही देर बाद आपूर्ति शुरू कर दी गयी और यह भीषण हादसा हो गया।

Related

UP 1011600677268836772

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item