सदर MLA ने देवा क्षेत्र के कई गांवो में गरीबों को बाटे कम्बल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/mla_13.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सदर विधायक सुरेश यादव ने विकास खण्ड देवां के ग्राम मोहनलाल पुरवा सहित कई गांवो में गरीब निवासियों को कम्बल वितरित किये। इस अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि सरकार समाज में खड़े अन्तिम पायदान पर खड़े गरीब निर्धन लोगों की संवेदनाओं को पूरी तरह से महसूस कर रही है। सरकार ने अपनी लाभकारी योजनाओं के माध्यम से इनके जीवन स्तर को उठाने का पूरा प्रयास कर रही है। सरकार ने सिंचाई मुक्त के साथ-साथ किसानों को सोलर पम्प, ट्रेक्टर, पम्पिंग सेट, बीज आदि पर भी छूट प्रदान करके किसानों को सीधे लाभान्वित करने का काम कर रही है। जहां पूर्ववर्ती सरकार में किसानों को खाद के लिए लाइन लगानी पड़ती थी और लाठियाँ भी खानी पड़ती थी। समाजवादी सरकार ने खाद की किल्लत को दूर करने का काम किया है। श्री यादव ने आगे कहा सरकार ने गरीब निर्धन वर्ग के लोगों को निःशुल्क इलाज देने का जो वादा किया था उसको पूरा किया गया है। सरकार ने छोटी बीमारियों के साथ-साथ गम्भीर बीमारी जैसे किडनी, कैंसर, लीवर आदि का इलाज निःशुल्क कर रही है। उन्होने कहा समाजवादी स्वास्थ सेवा 108 व 102 का सफल संचालन सरकार ने चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। समाजवादी सरकार ने 104 नम्बर डायल करके आकस्मिक ब्लड बैक से तत्काल ब्लड (खून) उपलब्ध कराने का काम कर रही है। जनपद में ट्रामा सेन्टर व 100 शैय्या बेडों को निर्माण कार्य प्रगति पर है यथाशीघ्र ही यह जनता के लिए शुलभ हो जायेगा। जनपद के विकास के लिए पुल, आडिटोरियम, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट, रोड चौड़ीकरण साइकिल ट्रैको का निमार्ण कार्य किया गया है। देवां से चिनहट मार्ग पर भी सड़क के दोनों ओर जल्द ही साईकिल ट्रैक का निमार्ण होगा। यह सभी काम सरकार के संवेदनशीलता को व्यक्त करते है। सरकार लोहिया और मुलायम जी के देखे गये सपने को साकार करने में लगी हुयी है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी रिजवान संजय, ग्राम प्रधान रामू गौतम, पुष्पा देवी वर्मा, दीपू वर्मा, सुधीर यादव, प्रेम प्रकाश यादव, शैलेश निगम, कल्लूराम गौतम आदि लोग भी उपस्थित रहे।

