aajtaktimes

UP में CCTV में कैद हुई पुलिस की गुंडागर्दी !

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन में पुलिस की स्वाट टीम की गुंडागर्डी की सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें टोल टैक्स मांगे जाने पर स्वाट टीम के सदस्यों ने आटा टोल प्लाजा में जमकर हंगामा किया। इस दौरान स्वाट टीम के सदस्यों ने टोल प्लाजा में फायरिंग भी की।
स्वाट टीम ने पैसे मांगे जाने पर अपने पुलिस होने की धमकी दी जिसके बाद टोल कर्मचारियों ने आई-कार्ड मांगा। इस पर गाड़ी में बैठी स्वाट टीम के सदस्य टोल प्लाजा कर्मचारियों पर भड़क उठे और गाड़ी से उतरकर सिपाहियों ने टोल कर्मचारी नीरज से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान टोल प्लाजा में फायरिंग भी की गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के सामने भी सादे कपड़े में स्वाट टीम के सिपाहियों ने गुंडागर्डी जारी रखी। इस दौरान रवि नाम के सिपाही ने नीरज के आंख और नाक में धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे टोल कर्मचारी को गंभीर रूप से घायल हो गया। कर्मचारी नीरज को इलाज के लिए जालौन से झांसी रेफर कर दिया गया हैं।

Related

UP 2071495516000633467

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item