aajtaktimes

पढ़े UP कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

लखनऊ । मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सोमवार को लाल बहादुर शास्त्री भवन में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। सीएम अखिलेश ने कहा कि अब यूपी में नई पर्यटन नीति को लागू किया जाएगा। ऐसा करने से यूपी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, एक महत्‍वपूर्ण फैसला लेते हुए कैबिनेट ने नर्स भर्ती सेवा नियमावली को भी मंजूरी दे दी। इससे सरकारी और गैर सरकारी सभी को मौका मिलेगा। जीएनएम और बीएससी के सभी लोगों को मौका दिया जाएगा। इसके साथ ही नियमावली के मंजूरी मिलने के बाद लोक सेवा आयोग से नर्सेस की भर्ती भी जाएगी।

इन प्रस्‍तावों को भी मिली मंजूरी:-
1. बल्‍दीराय कस्‍बे को नई तहसील बनाने को मंजूरी
2. चार मंजिला लोहिया एम्‍स के ओपीडी को मंजूरी
3. सुलतानपुर में नई तहसील बनाने को मंजूरी
4. पैकफेड बनाएगा चार मंजिला लोहिया एम्‍स की बिल्डिंग
5. गन्‍ने का समर्थन मूल्‍य 280 रुपए, मिलों से गन्‍ना किसानों का भुगतान कराया जाएगा
6. सिंधी-पंजाबी अकादमी कर्मियो की रिटायर्मेंट आयु की गई 60 वर्ष
7. इटावा मे वन्य जीवों के लिए सफारी पार्क भी बनेगा
8. उपवन रजिक का पद नाम उपक्षेत्रीय वन अधिकारी को मंजूरी
9. खाद्य तिलहन और खाद्य तेल की स्टॉक लिमिट को भी बढ़ाया जाएगा
10. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम नियमावली का प्रख्यापन मंजूर
11. नोएडा में एम्स की स्थापना की जाएगी
12. विकलांग कल्याण अध्यापक सेवा नियमावली में संशोधन
13. कन्नौज में बस अड्डे के लिए निशुल्क भूमि प्रस्ताव मंजूर
14. धरोहर स्थलों के लिए आदर्श भवन उपविधि बनेगा
15. मुख्यमंत्री किसान सर्वहित बीमा योजना लागू की जाएगी
16. व्यापार कर संग्रह अमीन सेवा नियमावली प्रस्ताव मंजूर
17. निर्मल भारत अभियान पुनर्गठन का प्रस्ताव मंजूर
18. सरकारी सेवक पर्यवेक्षा नियमावली संशोधन का प्रस्ताव मंजूर
19. शासकीय सामग्री क्रय में लघुइकाईयों को वरीयता
20. राजकीय अभिलेखागार में आरकाइव्स गैलरी निर्माण को मंजूरी
21. आम बजट 2016 के मसौदे के अनुमोदन का प्रस्ताव मंजूर।।

Related

UP 6183001922059604432

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item