बावनवीर हनुमान जी का छठवां श्रृंगारोत्सव 11 व 12 को
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/11-12.html
जौनपुर। श्री बावनवीर हनुमान जी एवं जगतजननी मां दुर्गा का दो दिवसीय छठवां श्रृंगार महोत्सव 11 व 12 फरवरी को होगा जो श्री बावनवीर हनुमान मंदिर मानिक चैक-नया पुल मार्ग पर सुनिश्चित है। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजन समिति ने बताया कि 11 फरवरी को सायं 5 बजे से भजन संध्या और 12 फरवरी को सायं 5 बजे से विशाल भण्डारा चलेगा। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी रजनीकांत मिश्र व रवि पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विपुल सिंह हैं। भजन संध्या में भजन गायक बलवंत सिंह, राकेश तिवारी, सुनीता यादव, दिवाकर द्विवेदी की उपस्थिति रहेगी। स्वागताध्यक्ष महंत बाबा बजरंग दास ने भक्तजनों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

