जेसीज चैराहे के पास ‘बिन बरसात की हो रही बारिश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_9.html
जौनपुर। यदि ‘बिन बरसात के बारिश हो’ तो आश्चर्य की बात कही जायेगी लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिये, क्योंकि जेसीज चैराहा-टीडी कालेज मार्ग पर कुछ ऐसा ही होता है। उक्त मार्ग पर देखा जा सकता है कि घुटने तक पानी रहता है जिसमें से होकर आने-जाने वाले लोग भगवान को नहीं, बल्कि जिला प्रशासन व नगर पालिका को कोसते रहते हैं। राहगीरों सहित क्षेत्रीय लोगों के अनुसार जेसीज चैराहे से टीडी कालेज की तरफ बढ़ते ही ढलान पर यशवंत कटरा के सामने बाढ़ जैसी स्थिति रहती है। इसका कारण अगल-बगल की बंद नालियां हैं जिसमें थोड़ा सा पानी आने पर सारा गंदा पानी सड़क पर आकर बरसात का एहसास कराने लगा है। ऐसे में उक्त मार्ग से होकर जाने वाले छात्र, छात्राएं, दुकानदार, राहगीर आदि को कपड़े गंदे करके गुजरना पड़ता है। स्थिति तो तब नारकीय हो जाती है जब पैदल जाने वालों के ऊपर तीव्र गति से गुजरने वाले वाहनों के चलते छींटा पड़ने से वे सरोबार हो जाते हैं। फिलहाल इस तरह की नारकीय स्थिति की तरफ न नगर पालिका और न ही जिला प्रशासन का ध्यान जा रहा है

