अज्ञात बदमाशों ने बीड़ी व्यापारी से लूटे डेढ़ लाख रुपये
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_63.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक बीड़ी व्यापारी से डेढ़ लाख रुपये लूट लिये। भुक्तभोगी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। मिली जानकारी के मुताबिक रामगोपाल निवासी मोहल्ला शट्टी बाजार थाना फतेहपुर में बीड़ी का थोक व्यापार करता है। बुधवार को अपनी बाइक से वसूली के लिये निकला था। राम गोपाल मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के लालपुर से वसूली कर वापस बाइक से लौट रहा था। कि तभी इसी थाना क्षेत्र के ताड़पुर तुरकानी के पास घात लगाये बैठ अज्ञात बदमाशों ने राम गोपाल के सिर पर लाठी मार दी। जिससे राम गोपाल असंतुलित होकर गिर गया। राम गोपाल के गिरते ही अज्ञात बदमाशों ने बाइक के डिग्गी में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये लूट कर फरार हो गये। इस घटना की सूचना रामगोपाल ने मोहम्मदपुर खाला पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। इस सबंध में थानाध्यक्ष रिजवान अब्बास ने बताया कि पीड़ित की तहरीर ले ली गयी है और लुटेरे की तलाश में शुरु कर दी गयी है।