DM की अध्यक्षता में हुई तहसील दिवस की औपचारिकता
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/dm_3.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु आयोजित होने वाली तहसील दिवसों की श्रंृखला में सिरौलीगौसपुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी अजय यादव ने आये हुए फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से सम्बन्धित 151 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिसमंे से 12 प्रार्थना-पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद, सीडीओ ऋषिरेन्द्र कुमार, सीएमओ डॉ0रवीन्द्र कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायती पत्र एवं अन्य संदर्भो के प्रभावी निराकरण हेतु शासन द्वारा प्रभावी शिकायत प्रबन्धन, निवारण और निगरानी के लिए समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली लागू की गई है, जिसके माध्यम से सभी प्रार्थना पत्र के निस्तारण के प्रबंधन प्रणालियों को एक प्लेटफार्म पर समाहित किया गया है। नागरिक किसी भी समय शिकायतों को दर्ज कर सकेगें, ट्रैक कर सकेगे तथा सम्बन्धित विभागों, अधिकारियों को निस्तारण एवं अनुश्रवण की सुगम सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी। उन्होने नई व्यवस्था के तहत तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण एवं अन्य कार्रवाई करने का निर्देश दिया। तहसील सिरौलीगौसपुर में आयोजित तहसील दिवस के दौरान कुल 151 प्रार्थना पत्रों पर जिलाधिकारी अजय यादव द्वारा सुनवाई की गयी। राजस्व से सम्बन्धित 58, विकास से सम्बन्धित 34, पुलिस से सम्बन्धित 14, पूर्ति से सम्बन्धित 05 मामले तहसील दिवस में रखे गयें। चकबन्दी से 10, विद्युत से 05, जल निगम से 06, समाज कल्याण से 03, स्वास्थ्य विभाग के 03 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुये। अवशेष प्रार्थना पत्र वन, पशुपालन, विकलांग, गन्ना, सिंचाई, आदि विभागों से सम्बन्धित रहे। सभी मामलों पर समय से प्रभावी निस्तारण हेतु डीएम द्वारा जरूरी निर्देश दिये गये। 05 विकलांगजनों द्वारा विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किये जाने हेतु प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उनका परीक्षण कराते हुए सीएमओ द्वारा तहसील दिवस के दौरान ही विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को विकलांगता प्रमाण पत्र वितरित किया। उन्होने विकलंागता से प्रभावित किन्तूर निवासी सर्वजीत को ट्राइसाइकिल प्रदान करने का निर्देश जिला विकलांग कल्याण अधिकारी को दिया।