रसोइयों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/12_10.html
जौनपुर। राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया फ्रंट के तत्वावधान में राष्ट्रीय महासचिव जुल्फेकार अली के नेतृत्व में मध्यान्ह भोजन योजना के अन्तर्गत कार्यरत रसोइयों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को विशाल रैली निकालकर कलेक्टेªट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके पहले सभी लोग टीडी कालेज के पास एकत्रित हुये जहां से रैली निकालकर नगर भ्रमण करते हुये कलेक्टेªट पहुंचे। धरनास्थल पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये श्री अली के अलावा प्रदेश संयोजक रमेश चन्द्रा, मीडिया प्रभारी राम सजीवन केवट सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। अन्त में मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। धरनासभा की अध्यक्षता संतोष मिश्र व संचालन विनोद कुमार ने किया। इस अवसर पर लालमणि, रोमा लाल, गीता देवी, मुन्नी देवी, चमेला देवी, संतोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
