aajtaktimes

जौनपुर के सर्राफा व्यवसाइयों ने बंद रखीं दुकानें

जौनपुर। केन्द्र सरकार द्वारा 2 लाख रूपये की ज्वेलरी की खरीद व बिक्री पर पैन कार्ड अनिवार्य किये जाने के विरोध में आल इण्डिया सर्राफा एसोसिएशन द्वारा पूरे देश में कारोबार को बंद करके हड़ताल करने के परिप्रेक्ष्य में बुधवार को जौनपुर का सर्राफा कारोबाद ठप रहा। इसको लेकर जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन ने अपनी दुकानों को बंद करके विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाबत कोतवाली चौराहे पर सभा हुई जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मनोज गांधी एवं संचालन मधुसूदन बैंकर ने किया। इस अवसर पर विजय सेठ, बंशीधर वर्मा, राधेश्याम सेठ, आलोक सेठ, बलदेव वर्मा, उमाशंकर सेठ, विनोद साहू, सूरज सोनी, मनीष सेठी, विनय बरौतिया सहित सैकड़ों दुकानदार मौजूद रहे।

Related

UP 284156787840452149

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item