aajtaktimes

क्रिकेट टूर्नामेंट 13 फरवरी से


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 9 वीं चौधरी आसिफ अली मेमोरियल प्राइज मनी स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 13 फरवरी से शुरु हो रहा है। जिसमें दो पूल बनाये गये हैं। पूल-ए में पांच टीमे और पूल-बी में पांच टीमे आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगी। पूल ए में क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ, इण्डियन क्रिकेट क्लब, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बलरामपुर, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बाराबंकी यूथ क्लब, यूनाइटेड क्रिकेट क्लब वहीं पूल-बी में नार्दन रेलवे, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन फैजाबाद, उत्तरखण्ड क्रिकेट एसोसिएशन, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन लखीमपुर, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन कानपुर शामिल हैं। जिसका फाइनल मैच पूल-ए और पूल-बी में 21 फरवरी को खेला जायेगा। यह क्रिकेट टूर्नामेंट नगर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होगा। उक्त जानकारी टूर्नामेंट के सचिव डा. चौधरी अहमद जावेद, हिसाल बारी किदवाई, अख्तर अजीज खान और अजय कुमार श्रीवास्तव ने दी।
भाकियू नेता ने विधान परिषद की ठोंकी दावेदारी

Related

UP 6800079707174704573

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item