aajtaktimes

साइबर अपराधी को पुलिस ने भेजा जेल

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। साइबर सेल द्वारा आन लाइन खरीदारी करने वाले एक शातिर अपराधी को पुलिस ने थाना कोतवाली नगर के इन्दिरा मार्केट से गिरफ्तार किया। पकड़ा गया शातिर अपराधी गौरव सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह नगर के गांधी आश्रम ओबरी निवासी है। जिसके पास से चार मोबाइल, सोने के चार सिक्के, चांदी के पांच सिक्के, एक अमेरिकी डालर, विभिन्न कम्पनियों के बैंको के एटीएम कार्ड एवं अज्ञात व्यक्तियों के आधार कार्ड बरामद हुये। पकड़े गये शातिर अपराधी गौरव सिंह लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सत्य श्याम के केनरा बैंक शाखा में बेटी की शादी के लिये जमा भविष्य निर्वाह निधि से एक लाख 37 हजार रुपये धोखाधड़ी से निकाल लिये। उन पैसों की गौरव ने आनलाइन खरीदारी की थी। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने साइबर सेल अपराध शाखा के माध्यम से गुरुवार को इन्दिरा मार्केट से अपराधी गौरव सिंह को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में दोषी पाये जाने पर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने धोखाधड़ी करके बैंक खाते से निकाले गये रुपयों की रिकवरी वादी के बैंक खाते में एक लाख चार हजार रुपये देकर की। पुलिस कप्तान अब्दुल हमीद ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुये पांच हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र दिया। 

Related

UP 2980047824056539411

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item