SP का चला हंटर : हटाये गये केराकत कोतवाल अविनाश सिन्हा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/sp_12.html
जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने जनपद की कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरूस्त बनाते हुये नगर के लाइन बाजार सहित तीन थानों के प्रभारी को उनके पद से हटा दिया। इसके साथ ही केराकत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को अनाचरण के मामले में हटाया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष लाइन बाजार राजमोहन यादव, थानाध्यक्ष खेतासराय सीबी सिंह और थानाध्यक्ष महराजगंज ओंकार सिंह को हटा दिया गया है। इन प्रभारियों के हटाने का कारण 58 साल से अधिक उम्र का होना बताया जा रहा है। बता दें कि अवकाश ग्रहण करने के 2 साल पहले ही कोतवाल को कोतवाली व थाने से हटाकर कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया जाता है। इसके अलावा केराकत के चर्चित कोतवाल अविनाश चन्द्र सिन्हा को उनके द्वारा लोगों के साथ किये जा रहे अनाचरण के चलते वहां से हटाकर पुलिस लाइन से सम्बद्ध कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक उपरोक्त पदों पर किसी की तैनाती न किये जाने की सूचना थी।

