aajtaktimes

14 फरवरी को ‘बसंत महोत्सव’ मनायेगा जिला प्रशासन

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैम्प कार्यालय पर ‘बसन्त महोत्सव‘ मनाये जाने को लेकर बैठक हुई जहां जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 14 फरवरी को शिया कालेज के मैदान पर 12 बजे से पारिवारिक माहौल में बसन्त महोत्सव मनाये जाने का निर्णय हुआ। इस संदर्भ में बताया गया कि महोत्सव के माध्यम से पालीथिन व चाइना मांझे के विरूद्ध जनजागरूकता व महिला सशक्तिकरण पर लोगों को जागरूक करते हुये अभियान चलाया जायेगा। महोत्सव में रंगोली एवं महिला द्वारा भाषण एवं 35 वर्ष से ऊपर के लिये पतंग प्रतियोगिता होगा। कार्यक्रम के आयोजन में लायंस क्लब, रोटरी क्लब, जेसीज, आईएमए, व काइट क्लब का सहयोग रहेगा। इस अवसर पर डा. क्षितिज शर्मा, प्रदीप सिंह, संजय श्रीवास्तव, सै. मो. मुस्तफा, विवेक सेठी, आलोक सेठ, डा. रजनीश द्विवेदी, विमला सिंह आदि मौजूद रहे।

Related

UP 4675598188627419976

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item