शिराजे हिन्द महोत्सव में प्रमुख सचिव नगर विकास सहित 15 लोग सम्मानित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/15_15.html
जौनपुर । आज लड़कियाँ लड़कों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है जरुरत है समाज को जागरुक करने की, और ये सिर्फ शिक्षा के माध्यम से ही किया जा सकता है। 21वीं सदी में पूरे विश्व में भारत की महिलाओं ने अपना झण्डा बुलंद कर देश का नाम रोशन किया। जरुरत है ऐसी प्रतिभाओं को तराशने की जो गांवों व शहरों में दबी हुयी है। आज शिराज-ए-हिन्द महोत्सव में जिस तरह से जन-गण-मन संस्था के लोगों ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं एवं कन्या भ्रूण हत्या जैसे मुद्दों को लेकर जगरुकता का अभियान चलाया है उसमें हम सब मिलकर इस अभियान को जारी रखेंगे उक्त बातें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास के प्रमुख सचिव श्री एस0के0 सिंह ने रविवार को नगर पालिका परिषद टाउन हाल के मैदान में शिराज-ए-हिन्द महोत्सव के समापन समारोह में कहा।
उन्हांेने कहा कि आज जिस तेजी से समाज जागरुक हो रहा है उसे हमें आगे बढ़ाने की जरुरत है। पहले घरों में लड़कियां पैदा होने पर लोग मायूस हो जाते हैं पर आज लोगों में खुशिया मनायी जाती है। यह तभी संभव हुआ जब महिलाओं ने अपनी प्रतिभाओं को दुनियां के सामने पेश किया। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने कहा कि नशा, आतंकवाद, कन्या भू्रण हत्या को रोकने के लिए सरकार से ज्यादा समाज को आगे आना होगा तभी यह सम्भव हो पायेगा। शासन-प्रशासन योजनाएं बनाकर जनता के बीच पहुंच तो जाती है पर उसका उद्देश्य तभी पूरा होता है जब लोग उसके प्रति जागरुक रहें। संस्था का जो उद्देश्य है उसमें हर सम्भव मदद जिला प्रशासन करता रहेगा। जिस देश के 80 प्रतिशत लोग जागरुक हो जायेगें तो समाज से ऐसी कुरुतियां समाप्त हो जायेगी। इससे पूर्व संस्था के संरक्षक संजय सिंह अतिथियों को स्वागत करते हुए कहा कि आज हम सब मिलकर ये शपथ लें कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करके ही दम लेंगे। इससे पूर्व संस्था के अध्यक्ष असलम शेर खान व फैसल हसन तबरेज ने श्री एस0पी0 सिंह को जौनपुर रत्न देकर सम्मानित किया। साथ ही वरिष्ठ पत्रकार नासिर खान, लखनऊ, श्री बी.एन. सिंह जिला जज औरंगाबाद, श्री एन.एच. रिजवी विशेष सचिव उर्जा, श्री शिवेन्द्र सिंह उप-रजिस्ट्रार इलाहाबाद, श्री के0 पी0 उपाध्याय विमान मंत्रालय, दिल्ली, श्री संजय कुमार सिंह डिप्टी कमिश्नर गन फैक्ट्री कानपुर, इंजिनिय धमेन्द्र कुमार नीरज ‘राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त’, फिल्म निर्देशक सचिन यादव, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान आशीष श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या डा0 तशनीम फात्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर विनय कुमार यादव, डा0 अतुल प्रकाश यादव, श्री सुजीत कुमार यादव, श्री शिव पूजन अस्थाना, श्री नरेश झाम सेल टैक्स कमिश्नर को जौनपुर देकर प्रमुख सचिव व जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका के चेयरमैन दिनेश टण्डन ने लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।
जिले के विकास एवं सौन्दरीकरण के लिए जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्मवामी को प्रमुख सचिव व संस्था के लोगों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही जिले के वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सिंह, विनोद तिवारी, शशि मोहन सिंह क्षेम, सतीश सिंह, जावेद अहमद, मो0 अब्बास, इन्द्रजीत मौर्य, अमित गुप्ता, अजीत बादल व अनिल विश्वकार्मा सहित अन्य लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दो दिनों तक महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले सलीम बाबर ‘सागर’ सहित उनकी टीम को विशेष रुप से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस मौके पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दू, जिला कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, आशीष चैरसिया, विक्रम प्रताप सिंह, शकील मुमताज, दिलीप विश्वकर्मा, आजम जैदी, सुधांसु सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन अंकिता वाजपेयी व आभार वरिष्ठ पत्रकार श्याम नरायन पाण्डेय व हसनैन कमर दीपू ने प्रकट किया।