aajtaktimes

अनियंत्रित ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक ने युवक को रौंदा। जिसमें युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। दुघर्टना कर भाग रही ट्रक देवा रोड स्थित भेढ़हानाले में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मामला बीती रात लगभग 11 बजे सोमैया नगर क्षेत्र में एक ट्रक नं- यूपी 78 सीएन 0878 प्राइवेट कम्पनी का माल लादकर जा रहा था। तभी सूतमिल चौराहे पर चाऊमीन का ठेला लगाने वाला ग्राम ढकौली निवासी आनन्द प्रकाश शुक्ला (25) पुत्र विधराम शुक्ला दुकान बंद करके ठेला अपने घर लेकर जा रहा था। कि तभी ट्रक ने सोमैया चौकी के सामने आनन्द को रौंद दिया। दुघर्टना के बाद ट्रक ड्राइवर समेत भागने लगा। तभी ट्रक अनियंत्रित होकर भेढ़हानाले में जा पलटी। इस हादसे में व्यापारी आनन्द की मौके पर ही मौत हो गयी। ग्रामीणों ने ट्रक ड्राइवर को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। दुघर्टना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी। उधर घायल ड्राइवर ने अपना नाम अस्पताल के रजिस्टर पर आजाद पुत्र सलीम निवासी पटरंगा जनपद फैजाबाद दर्ज करवाया। गुरुवार की सुबह ट्रक ड्राइवर आजाद अस्पताल से फरार हो गया। अस्पताल के इमरजेन्सी में तैनात नर्स ने बताया कि जब उसको इंजेक्शन देने के लिये बेड पर पहुंची तो वह बेड से गायब था। इधर मृतक आनन्द प्रकाश शुक्ला की डेढ़ साल पूर्व शादी हुई थी और उसका छः माह का एक पुत्र है। गांव वालों का कहना है कि आनन्द के परिवार में उसके दो भाई भी हैं। लेकिन अपने परिवार की जिम्मेदारी उसी के सिर पर थी। ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। 

Related

UP 7713092204331432576

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item