गांधीवादी कमल मोरारका को मिले पद्यम विभूषण: शर्मा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_835.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रख्यात गांधीवादी एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कमल मोरारका ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी 26 दुर्लभ वस्तुओं को लंदन में नीलामी के दौरान खरीदकर देश के सम्मान की रक्षा की है। जिस कार्य से प्रभावित होकर गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2014 की स्मारिका जो कमल मोरारका को समर्पित थी उसे उन्हें भेंट कर शाल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री मोरारका ने गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज देश को गांधीजी के दर्शन और उनके विचारों की बेहद आवश्यकता है। वर्तमान समय में शायद ही कोई संस्था होगी जो गांधी के विचारों पर कार्य करती हो। विभिन्न गतिविधियों के संचालन के बाद गांधी साहित्य का प्रकाशन करना युवाओं और युवा पीढि को गांधी के विचारों से जोड़नें का काम है। इस अवसर पर गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने बताया कि कमल मोरारका देश के बडे उद्योगपति होने के साथ ही गांधी जी के विचारो से प्रभावित व्यक्ति है। उनके पिता एम.आर मोरारका ने महात्मा गांधी के ट्रस्टी शिप के सिद्धान्त पर इन्दौर की अपनी मिल का संचालन किया। जिसका उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने किया था। उन्ही की प्रेरणा से कमल मोरारका ने आज देश में महात्मा गांधी से जुड़ी दुर्लभ वस्तुओं भारत ला सके जो एक एतिहासिक कार्य है। जिसके लिए वर्तमान की केन्द्र सरकार कमल मोरारका को सम्मानित करते हुए पद्य विभूषण पुरस्कार प्रदान करे। इस मौके पर चौथी दुनिया के सम्पादक एवं पूर्व सांसद संतोष भारतीय को गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा गांधी साहित्य एवं ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित गांधी जीवन दर्शन पर आधारित वार्षिक स्मारिका भेंट की गयी। इस अवसर पर गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा, पाटेश्वरी प्रसाद, समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य कार्यकारिणी सदस्य धनंजय शर्मा, समाजसेवी नासिर खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

