टीटू का सपाईयों ने किया स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_740.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सलिल सिंह टीटू को वन विभाग में सलाहकार बनाये जाने पर जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। मालूम हो कि समाजवादी पार्टी की ओर से गोण्डा क्षेत्र से आगामी एमएलसी पद के चुनाव में उन्हे उम्मीदवार बनाया जाना था। लेकिन किन्ही कारणो से वह टिकट की दावेदारी में पिछड गये। वहीं विगत दिन वन विभाग में प्रदेश सरकार ने उन्हे सलाहकार बना दिया। लखनऊ से गृहनगर बलरामपुर जाते समय जगह जगह रास्ते में उनका भव्य स्वागत हुआ। जिसकी कडी में रामनगर चौराहे पर प्रधान प्रतिनिधि एंव बीडीसी सदस्य अमर बहादुर सिंह बब्लू के संयोजन एंव ब्लाक प्रमुख तेज प्रताप सिंह गुड्डू की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर सैकडो की संख्या में क्षेत्रीय प्रधान एंव बीडीसी सदस्य और समभ्रान्तजन मौजूद रहे। वहीं मसौली के ग्राम नेवला के पास जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत व हरख ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार अहमद शाह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सलिल सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत से गद्गद् हुये श्री सिंह ने कहा कि आने वाले 2017 में एक बार फिर से हम सरकार बनायेंगे। उन्होने मुख्तार अहमद शाह को उनकी पत्नी जाकिरुल निशा को प्रमुख बनने पर बधाई दी। इस मौके पर दुर्गेश चतुर्वेदी, शानू, मो. अशफाक सभासद, सिराज अहमद, मुजीब अली व सद्दाम सहित सैकड़ो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

