aajtaktimes

‘शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार‘ विषयक प्रशिक्षण का हुआ आयोजन


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ब्लाक संसाधन केन्द्र मसौली पर श्री अरविन्दो सोसाइटी के तत्वाधान में ‘शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार‘ विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ खंड शिक्षा अधिकारी मसौली आलोक कुमार सिंह एवं प्रशिक्षक अनुराग कपूर द्वारा किया गया। श्री अरविन्दों सोसाइटी के प्रशिक्षक श्री अनुराग कपूर ने बताया कि संस्था सरकार के सहयोग से 1960 से नारी सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ के क्षेत्र में राष्ट्रीय महत्व की दर्जा प्राप्त संस्था है। संस्था ने पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में उत्तर प्रदेश में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने शिक्षण को सरल रूचिपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक बनाने के लिए चुना है। इस क्रार्यक्रम में सभी शिक्षण संस्थानों से शिक्षण की प्रभावशाली नवाचार पद्धति का संकलन कर राज्य स्तर पर निर्धारित निर्णायक मंडल द्वारा 25 श्रेष्ट नवाचारों का चयन कर एक पुस्तकीय रूप मंे प्रकाशित कर प्रत्येक शिक्षण संस्थान मंे भेजा जायगा। सर्वश्रेष्ट नवाचार को राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जायगा। श्री अरविन्दो सोसाइटी के प्रशिक्षक अनुराग कपूर द्वारा बाल क्रीडा प्रतियोगिता में मंडल का सर्वश्रेष्ट पुरस्कार प्राप्त करने पर खिलाड़ी आमिर को ट्रेैक सूट व स्पोर्ट शू भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मसौली ब्लाक के सह समन्वयक अवधेश पाण्डेय संजय श्रीवास्तव, विश्वनाथ सिंह, भानुप्रताप सिंह, दिलीप तिवारी, अबंरीश यादव आदि सम्मानित शिक्षक गण उपस्थित रहें। 

Related

UP 5035839208264242755

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item