अग्नि सुरक्षा पाक्षिक पर किया ग्रामीणों को जागरूक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_820.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पुलिस महानिदेशक फायर सर्विस, उ0प्र0, लखनऊ के द्वारा पूरे प्रदेश में ’’अग्नि सुरक्षा पाक्षिक’’ मनाये जाने हेतु आदेशित किया गया है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशानुसार अग्नि से सुरक्षा एवं बचाव के सम्बन्ध में अग्निशमन अधिकारी ए0के0 सिंह एवं फायर कर्मियों द्वारा ग्राम रसूलपुर, ब्लाक-फतेहपुर में व्याख्यान एवं गैस सिलेन्डर बुझाने का सजीव डेमो भी दिया गया। चूल्हे की गर्म राख को घर के अगल-बगल न फेंकें बल्कि गड्ढा बनाकर पूर्ण रुप से बुझा कर एक जगह डाले।घरों के आस पास व छतो पर ज्वलनशील पदार्थो को इकटठा न करे जैसे- कन्डा, सरसों का डन्ठल,सरपत आदि।बीडी सिगरेट आदि को लापरवाही से न फेंके बल्कि उसे बुझा कर फेंकें।चुल्हे की जली बची लकड़ी को बुझा कर अलग रखे।लैम्प व पेट्रोमैक्स छप्पर में हरगिज न टांगे,ऐसी जगह पर टांगे जहां पर आग लगने की संभावना न हो।गर्मी के दिनों में तालाब को भरवा दे ताकि यदि आग लगे तो उस समय काम दे एवं जहां तक यह भी ध्यान रखे फायर के सर्विस के वाहन सुगमता पूर्वक पंहुच सके। गैस पर जहां भी खाना बनाया जाय वहां गैस सिलेन्डर व लकड़ी का चुल्हा एक साथ न प्रयोग करे, सम्भव हो तो अलग-अलग रख्ेंा। गैस सिलेन्डर में आग लगती है तो पिलास के माध्यम से रेगुलेटर बन्द करने की कोशिश करे,जूट का बोरा पानी से भीगा कर तेजी से रेगुलेटर के पास झटका देकर अगर मारा जाय तो संभ्ंाव है कि आग बुझ जाय। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों में से जलती हुई गैस की आग पर फायर एक्सटिग्यूसर के माध्यम से व बोरे के माध्यम से आग को बुझवाया गया। गांव के लोग तथा प्राथमिक विघालय के बच्चों ने भाग लिया इसके अतिरिक्त कस्बा फतेहपुर में तहसील चौराहा,पटेल चौराहा,हसीम तिराहा में ध्वनि विस्तारक यन्त्रों से ग्रामीण एवं नगर क्षेत्रों की आगों के बारे में प्रचार-प्रसार किया गया।
