aajtaktimes

असाध्य रोगी को दी सहायता राशि

अजमी रिज़वी
सिद्धौर,बारारबंकी। प्रदेश सरकार गरीबों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा देने के लिए पूर्णतया कटिबद्ध है। अस्पतालों में गरीब मरीजों के उपचार व जांच की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। यह बात गुरुवार को नईसड़क तिराहा स्थित अपने आवास पर क्षेत्र के वलीनगर निवासी असाध्य रोग से पीड़ित अनीस खां को इलाज के लिए डेढ़ लाख रुपए सहायता राशि का ड्राफ्ट देने के बाद उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक राममगन रावत ने कही। उन्होने कहा कि सरकार गरीबों के निःशुल्क बेहतर इलाज के लिए वचनबद्ध है। इसमें धन की कोई कमी आडे़ नही आएगी। सरकार ने इसके तहत विशेष इन्तजाम किए है। सपा विधायक श्री रावत ने कहा कि 102 व 108 एम्बुलेंस सेवा पीड़ितोे के लिए वरदान साबित हो रही है। दुर्घटना में घायल व गम्भीर रूप से बीमार व्यक्तियों को समय पर चिकित्सीय सुविधा मिलने लगी है। एम्बुलेंस सेवा की शुरूआत कर सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। इस अवसर पर संदीप सिंह छोटू यादव अशोक रावत जाकिरअली मुशीर खां मुकीम खां अशफाक खां हाजी अब्दुल हफीज हाजी इस्माइल हसीब खां अली अहमद व वहाजुद्दीन समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

UP 5404021321500045482

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item