aajtaktimes

अव्यवस्थाओं के बीच शुरु हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा


मनीष सिंह/अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारी अव्यवस्था के चलते गुरुवार से हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो गयी। दो पाली में शुरु हुई परीक्षा में 128 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर नजर रखने के लिये छः सचल दल की टीम बनायी गयी। बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन प्रथम पाली में 3765 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। प्रथम पाली की परीक्षा देने पहुंचे छात्रों का प्रवेश पत्र मुख्य गेट पर चेक किय गया। जिसके बाद ही उन्हे परीक्षा केन्द्रों पर जाने की अनुमति प्रदान की गयी। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये गये थे। ऐसे में कई ऐसे भी केन्द्र थे जहां सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर कुछ भी देखने को नही मिला। सुबह 6 बजे परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों की चेकिंग परीक्षा शुरु होने के बाद तक चलती रही। जिस कारण कई ऐसे भी परीक्षार्थी थे। जिन्हे परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने में बिलम्ब हुआ। जिले के राजकीय बालिका इण्टर कालेज में परीक्षार्थियों के लिये पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से परीक्षार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसी कई समस्याओं के चलते आधी अधूरी तैयारियों के बीच बोर्ड की परीक्षा शुरु हुई।

नही काम आया साफ्टवेयर
बाराबंकी। बोर्ड परीक्षा को लेकर डीआईओएस आफिस में कंट्रोल रुम की स्थापना की गयी थी। जहां पर एक ऐसा साफ्टवेयर कम्प्यूटर सिस्टम में था जिससे परीक्षार्थियों की उपस्थिति और अनुपस्थिति आन लाइन मोबाइल नेटवर्किंग के माध्यम से दर्ज हो जायेगी। लेकिन ऐसा नही हुआ। परीक्षा शुरु होने के बाद साफ्टवेयर में सर्वर की कमी के कारण साफ्टवेयर नही चालू हो सका।

दो सचल दल रहे नदारद
बाराबंकी। बोर्ड परीक्षा में नकल को रोकने के लिये छः सचल दल की टीम गठित की गयी है। जो डीआईओएस और बीएसए के नेतृत्व में कार्य करेंगे। लेकिन परीक्षा शुरु होने के दौरान छः सचल दल में से दो सचल दल परीक्षा केन्द्रों पर नही पहुंच सके। एडीएम हरिकेश चौरसिया ने जिन छः सचल दलों का गठन किया उनमें डाय्ट प्रचार्य पीके सचान, बीएसए पीएन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशरण सिंह, प्रधानाचार्य अब्दुल मुबीन, चंदना राम इकबाल, इकबाल, नागेश त्रिपाठी शामिल हैं। परीक्षा शुरु होने के बाद सचल दल के सदस्य डाय्ट प्रचार्य पीके सचान व प्रधानाचार्य चंदना राम इकबाल परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने नही पहुंचे। जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक रामशरण सिंह ने बताया कि सचल दल प्रभारी चंदना राम इकबाल की तबियत खराब होने से वह पहली पाली में नही पहुंच सके। वहीं डायट प्रचार्य पीके सचान स्टाफ की कमी के चलते उनके डायट से दूसरे व्यक्ति को प्रभारी बनाया जायेगा।

एक ही केन्द्र पर बैठे रहे सचल दल
बाराबंकी। नकल विहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से तैयार की गयी सचल दल की टीम जब परीक्षा केन्द्रों पर निरीक्षण करने गयी तो वह विद्यालयों के प्रधानाचार्य कक्ष में ही आराम फरमाना शुरु किया। यही नही विद्यालय के कक्ष में हो रही परीक्षा का निरीक्षण करना भी जरुरी नही समझा। कुछ सचलदल तो एक ही परीक्षा केन्द्र पर तीन घंटे तक नजर गड़ाये बैठे रहे। 

Related

UP 7131897964859341009

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item