aajtaktimes

तीन दिवसीय श्री माता शीतला महायज्ञ का आयोजन 19 से

जौनपुर। 108 कुण्डीय बगलामुखी युक्त श्री माता शीतला महायज्ञ का तीन दिवसीय भव्य आयोजन सुनिश्चित हुआ है जो आगामी 19 से 21 फरवरी तक चलेगा। यह अनुष्ठान कमला टाकीज के पीछे अग्रसेनपुरम् में आयोजित है जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस आशय की जानकारी देते हुये कार्यक्रम संयोजक विजय अग्रहरि ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजक दिव्य चेतना केन्द्र जौनपुर है। इसी क्रम में अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः साढ़े 10 से साढ़े 12 बजे तक और सायं 4 से साढ़े 6 बजे तक दो चरण में हवन होगा। इसी तरह दोपहर 1 से 2 बजे तक व सायं साढ़े 6 से साढ़े 7 बजे तक प्रवचन चलेगा। साथ ही प्रतिदिन प्रातः 9 से 10 बजे तक वेदी पूजन और रात 8 बजे तक महाआरती होगी। पूविवि में कार्यरत कोषाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय तक चलने वाले इस अनुष्ठान में नित्य रात साढ़े 8 बजे तक प्रसाद वितरण होगा।

Related

UP 4895994338162107544

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item