धमकी से सहमे पीडि़त ने लगायी जानमाल की गुहार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_3.html
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आदमपुर अकबर गांव निवासी अबूसाद पुत्र इरशाद ने थाना पुलिस के अलावा जिलाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक के दरबार में लिखित रूप से शिकायत करते हुये जानमाल की गुहार लगायी है। अधिकारियों से की गयी शिकायत के अनुसार बीते 2 फरवरी को पीडि़त घर से निकलकर गांव के ही साथी अबूल फैज के साथ शहर आ रहा था कि रास्ते में गांव के ही दबंग किस्म का विपक्षी सलीम पुत्र समीम अपने कुछ साथियों के साथ उसे रोककर धमकी देने लगा। उसके धमकी से पीडि़त सहित पूरा परिवार इस समय सहमा हुआ है। मामले की शिकायत इस आशय के साथ पीडि़त ने किया है, ताकि धमकी देने वाले विपक्षी के खिलाफ कार्यवाही हो सके। पीडि़त ने उपरोक्त अधिकारियों से अपनी जानमाल की गुहार लगायी है।

