aajtaktimes

सपा नेता शहज़ाद आब्दी को लगातार मिल रही है जान से मारने की धमकियां !

अमरोहा । सपा नेता व समाजवादी पार्टी युथ ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शहज़ाद आब्दी को किसी ने उनके फ़ोन पर जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने इस सम्बन्ध में ज़िला अमरोहा के थाना नौगावां सादात में तहरीर दी है। 20 जनवरी 2016 को उनके मोबाइल नंबर 9412824231 पर शाम 6:55 मिनट के करीब 8826079758 से कॉल आई जब आब्दी ने कॉल रिसीव की तो उधर से बोल रहे व्यक्ति ने आब्दी से कहा कि अब तेरी ज़िन्दगी के आखरी दिन आ गए है तू चाहे जहाँ चला जा हम तुझे ज़िंदा नहीं छोड़ेंगे हम तुझे जान से मारकर ही दम लेंगे फोन करने वाले व्यक्ति ने अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया। आब्दी ने बताया एक बार पहले भी 14/07/2015 को लगबग 2 बजे उनके मोबाइल नंबर 9548948471पर 8941089236 से कॉल आई थी और उस व्यक्ति ने भी अपशब्दों का प्रयोग किया था और जान से मारने की धमकी दी थी। सपा नेता ने 20 जनवरी 2016 को थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्यवाही करने की अपील की थी ताकि उनके साथ कोई अप्रिय घटना ना घटे। लेकिन पुलिस ने 01 फ़रवरी 2016 को FIR दर्ज की है।

Related

UP 1072726386788420778

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item