aajtaktimes

112 साल की ये महिला 95 साल से हर दिन पी रहीं 30 सिगरेट

नेपाल | उम्र 112 साल और 95 साल से लगातार हर दिन 30 सिगरेट। ऐसा अजब कारनामा करने वाली महिला नेपाल में रहती हैं और उनका नाम बतुली लेमिचेन है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक  बतुली लेमिचेन ने सिगरेट पीना तब शुरू किया था, जब वो 17 साल की थीं।
आज बतुली का सबसे बड़ा बेटा 85 साल का है जब कि चार अन्‍य इस दुनिया में नहीं रहे।  उनके पति 80 साल पहले काम की तलाश में उन्‍हें अकेला छोड़कर भारत आ गए थे। बतुली कहती हैं कि उन्होंने जिंदगी में कई चीजें बदलते देखीं हैं, अब उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता।
बतुली बताती हैं कि सिगरेट के धुंए में मौजूद निकोटीन को कम करने के लिए उनकी अपनी तकनीक है। वो सिगरेट को 2 उंगलियों के बीच रखने की बजाय वो अपनी पूरी हथेली में लपेटकर पीतीं हैं। वो बाजार में मिलने वाली सिगरेट के बजाय तेंदू पत्‍ते से बनने वाली बिड़ी पीने की सलाह देती हैं।
इतनी उम्र के बावजूद बतुली अपना लगभग हर काम खुद ही करती हैं। पिछले साल नेपाल में आए भूकंप में उनका घर तबाह हो गया था लेकिन उन्‍होंने अपने रिश्‍तेदारों के यहां रहने के बजाय एक मंदिर को अपना घर बना लिया।

Related

World 7482163655354956026

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item