aajtaktimes

2021 में फिल्मी दुनिया के रुपहले पर्दे पर नजर आएगी अंकिता : संजय सिंह

जौनपुर । यूपी चाइल्ड लाइन 1098 की ब्राांड एम्बेसडर अंकिता वाजपेयी को जल्द ही मुम्बई की फिल्मी दुनिया के रुपहले परदे पर अपना अभिनय, कला दिखाने का मौका मिलेगा। साथ ही उसको प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण देने का काम भी किया जाएगा। उक्त बातें शनिवार को जन-गण-मन संस्था द्वारा आयोजित नौवें शिराज-ए-हिन्द महोत्सव में शामिल होने पहुंचे मुम्बई में प्रोडक्शन हाउस चलाने वाले संजय सिंह ने मंच से एलान करते हुए कहा। 13 वर्षीय अंकिता वाजपेयी ने अपनी कला से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। यही नहीं कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव व प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खां ने इस कलाकार के हुनर की तारीफ करते हुए उसे हर संभव मदद करने का वादा करते हुए सम्मानित भी किया।
संजय सिंह ने कहा कि अभी अंकिता की उम्र मात्र 13 वर्ष है और बालिग होते ही उसे फिल्मी दुनिया के रुपहले पर्दे पर सबसे पहला ब्रोक मेरी कम्पनी द्वारा दिया जाएगा। यह एलान सुनकर अंकिता वाजपेयी व परिवारवालों के साथ-साथ कलाकारों में खुशी की लहर दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कलाकारों की कमी नहीं है जरुरत है उनके अंदर दबी प्रतिभाओं को निखारने का मौका देने की जिससे की वे मंच पर आकर अपनी कला का प्रदर्शन कर सके। शिराज ए हिन्द महोत्सव में जिस तरह से कलाकारों ने अपना कार्यक्रम पेश किया है वो काबिले तारीफ है। 2017 में मेरा प्रोडक्शन हाउस यहां पर स्पेशल ऑडिशन कैम्प लगाकर उन कलाकारों को मुंबई में फिल्मी दुनिया व अन्य मंचों पर कार्य करने का मौका देगा जिससे कि वे पूरी दुनिया में अपनी कला का लोहा मनवा सके। अंकिता वाजपेयी को संस्थाध्यक्ष असलम शेर खान, फैसल हसन तबरेज, हसनैन कमर दीपू, शकील मुमताज, आशीष चौरसिया ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उसे उज्जवल भविष्य की कामना किया।

Related

UP 2539281242569637974

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item