aajtaktimes

जेसीआई ने आयोजित किया माता-पिता पूजनोत्सव

जौनपुर । संसार के हर इंसान का पहला प्यार उनके माता-पिता होते हैं। इसी को चरितार्थ करते हुए जेसीआई ने हर छोटी-बड़ी संस्थाओं के लिए आदर्श प्रस्तुत करते हुए माता-पिता पूजनोत्सव का आयोजन नव दुर्गा शिव मन्दिर नखास पर बहुत ही बड़े पैमाने पर किया। संस्था के अध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी, सचिव आलोक सेठ, जोन आफिसर केके जायसवाल, रत्नेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता आदि ने माता-पिता का पूजन किया। पूजन करते समय सारे उपस्थित माता-पिता और उनके बच्चों की आंखें भर गयी। सर्वप्रथम सभी ने अपने माता-पिता की आरती की, उसके बाद अपने-अपने माता-पिता की पूरी सात परिक्रमा की। इस आयोजन पर वहां उपस्थित निवर्तमान मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, निवर्तमान अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने संस्था के इस आयोजन पर हर्ष और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के कार्य करके संस्था केवल जौनपुर ही नहीं, बल्कि मण्डल में भी अपना परचम लहरायेगा। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि इस कार्यक्रम को करने का हमारा उद्देश्य समाज में हो रहे नैतिक पतन को रोकना एवं वृद्धा आश्रम को समाप्त करके समाज में माता-पिता को उचित स्थान दिलाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक जेसी अतुल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष जेसी चन्द्रशेखर जायसवाल, विष्णु सहाय, डा. विकास रस्तोगी, संतोष अग्रहरि, सर्वेश जायसवाल, रतन सिकरी, राजेन्द्र सेठ, श्रद्धा जायसवाल, राजेश अग्रहरि, अनिल जायसवाल, हीरालाल सेठ, रत्ना सेठी, मेघना रस्तोगी, वंदना गुप्ता, स्वर्णिमा जायसवाल, अनिता सेठ आदि लोग का सराहनीय योगदान रहा।

Related

UP 7460092344881932006

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item