मानव सेवा सबसे पुनीत कार्य : राजबहादुर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_657.html
जौनपुर । डीसी सतगुरु सेवा संस्थान के तत्वाधान रविवार को देवीगंज बरमबाबा मंदिर के परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों द्वारा सैकड़ों मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गयी। शिविर में नि:शुल्क जांच कराने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी।
शिविर का उद्घाटन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि मानव सेवा सबसे पुनीत कार्य है। ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोगों के लिए संस्थान द्वारा शिविर लगाकर सेवा करना बेहतर कार्य है। ऐसे शिविरों के आयोजन का लोगो को भरपूर लाभ लेना चाहिए। सर्जन डा.लाल बहादुर सिद्धार्थ ने कहा कि सामान्य बीमारियों से हम सावधानी रखकर बच सकते है मगर शरीर के प्रति कई बार लापरवाही बरती जाती है जिसके परिणामस्वरूप बीमारियां घर कर लेती है। दंत रोग विशेषज्ञ डा. सौरभ उपाध्याय ने कहा कि लोग दांतों की देखभाल के प्रति सजगता बरतें तो मुख कैंसर जैसी घातक बीमारियों से बचा जा सकता है। दांतों की समय-समय पर सफाई कर चिकित्सकीय सलाह लें। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. एमपी यादव ने हड्डी रोग के बारे में जानकारी दी तो नेत्र रोग विशेषज्ञ वीरेन्द्र यादव ने कहा कि आंख मानव शारीर के सबसे संवेदनशील अंग है, इनकी सुरक्षा के प्रति मनुष्य को सचेत रहना चाहिए। इस अवसर बाल रोग विशेषज्ञ डा. अशोक यादव, सर्जन पृथ्वी राज यादव, डा. आरपी बिन्द, डा. संतोष यादव ने क्षेत्र के कई गांवों से आये एक हजार 17 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी। गंभीर रोगियों के बेहतर इलाज के लिए जिले पर जांच के लिए भेज दिया। संस्था के अध्यक्ष, आयोजक राजेन्द्र यादव गुरुजी ने आये हुए अतिथियों, चिकित्सकों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अशोक यादव, वंश बहादुर यादव, सुधीर उपाध्याय, पूर्व प्रधान रवीन्द्र नाथ सिंह, मोहम्मद अली, रमई काका, सर्वजीत यादव, रवि उपाध्याय आदि प्रमुख रहे। अध्यक्षता बनवारी यादव ने किया।