aajtaktimes

सियाचिन के शहीदों की याद में जेसीआई शाहगंज सिटी ने निकाली कैंडल मार्च

जौनपुर । सियाचिन में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से शहीद हुये सैनिकों को श्रद्धांजलि स्वरूप जेसीआई शाहगंज सिटी की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। शाहगंज के एराकियाना चौराहे से शुरू यह मार्च जेसीज चौराहे पर पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गया। जेसीज बूथ पर हुई सभा में शहीदों की याद में दो मिनट मौन रखने के बाद वक्ताओं ने अपना विचार रखा।
  इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जेसी डा. राजकुमार मिश्र, जेसी रविकांत जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि सीमा पर सैनिक अपनी जिम्मेदारी मुस्तैदी से निभा रहे हैं। ऐसे में आम नागरिकों का कर्तव्य है कि वे देश को भीतर से मजबूत बनायें।
  इस अवसर पर जेसी अजीत आर्य, जेसी कैलाशनाथ जायसवाल, जेसी कृष्णा जायसवाल, जेसी दीपक जायसवाल, जेसी संदीप जायसवाल, जेसी संजय चौबे, जेसी आशीष जायसवाल, जेसी अनूप सेठ, जेजे अभिनव, जेसी निर्भय, जेसी अश्वनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अन्त में संस्था के अध्यक्ष जेसी रवीन्द्र दूबे ने सभी लोगों के प्रति आभार जताया।

Related

UP 7426975075158708489

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item