वेलेंटाइन डे : प्रेमी-प्रेमिकाओं को दी सामाजिक नसीहत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_537.html
जौनपुर । पश्चिमी सभ्यता की परिपाटी बने ‘वेलेंटाइन डे’ का रविवार को हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुये इस सभ्यता को अपनाने वाले युगल प्रेमियों के खिलाफ जबर्दस्त अभियान चलाया।
इसी क्रम में विश्व हिन्दू परिषद के जिला संगठन मंत्री मनोज जी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर इस सभ्यता के खिलाफ नारेबाजी किया। इसके साथ ही शाही किला सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर पश्चिमी सभ्यता में लिप्त लोगों को भारतीय सभ्यता व संस्कृति का पाठ पढ़ाते हुये पश्चिमी सभ्यता के खिलाफ रहने की अपील किया।
मनोज जी के नेतृत्व में निकले विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी सभ्यता को लेकर चलने वालों को इतिहास बताया कि आज का दिन प्रेमी-प्रेमिका के प्यार करने का नहीं है, बल्कि अमर शहीदों को शहादत देने का दिन है, क्योंकि आज के ही दिन शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू को अंग्रेजों ने एक साथ बीच चौराहे पर फांसी दिया था।
इस अवसर पर अशोक जी, अरविन्द कुमार, सचिन कुमार, देवेश जी, सूरज कुमार, रोहित कुमार, पंकज कुमार, रामचन्द्र जी, प्रवेश कुमार, मनीष कुमार, गणेश जी, परमेश्वर जी, पीयूष कुमार, शिवा जी, शिव प्रकाश, वीरेन्द्र जी के अलावा विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य हिन्दूवादी संगठनों के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।