aajtaktimes

सट्टेबाजी के धंधे के अड्डे पर छापेमारी, डेढ़ दर्जन चढ़े पुलिस के हत्थे

जौनपुर । शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला आलमगंज में पिछले कई सालों से चल रहे सट्टेबाजी के धंधे के अड्डे पर रविवार को जबर्दस्त छापेमारी हुई जहां चर्चाओं के अनुसार डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ने के साथ ही लाखों रूपये के बरामद होने की सूचना है। हालांकि इस खबर की पुष्टि के लिये किसी भी जिम्मेदार अधिकारी से सीधे सम्पर्क नहीं सकी। फिलहाल इसको लेकर नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
  प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में रविवार को पूरी स्वाट टीम नगर के आलमगंज मोहल्ले में छापेमारी की जहां मौके से सट्टा खेलने व खिलाने वालों को दबोच लिया गया। चर्चाओं के अनुसार इस दौरान 15 लोगों से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। साथ ही मौके से लाखों रूपये भी बरामद हुये हैं। सभी को दो टैम्पो में बैठाकर कोतवाली लाया गया जहां समाचार लिखे जाने तक लिखा-पढ़ी चल रही थी लेकिन इसकी पुष्टि कोतवाली ने नहीं की थी।
  चर्चाओं की मानें तो पप्पू अट्ठा नामक एक युवक आलमगंज मोहल्ले का निवासी है जो सट्टेबाजी धंधे का सरगना है। इस दौरान उसके अलावा कई अन्य लोग भी गिरफ्तार किये गये हैं जिनके बारे में समाचार लिखे जाने तक सभी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं हो सकी। मालूम हो कि इस धंधे का सरगना पप्पू अट्ठा पूर्व में कई बार गिरफ्तार हो चुका है लेकिन बाहर निकलने के बाद पुनः धंधा सुचारू रूप से शुरू कर देता है जिसमें कई लोगों का हाथ बताया जा रहा है।

Related

UP 2365619688573711299

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item