aajtaktimes

बसन्त महोत्सव में पालीथिन व चाइना मंझे के विरूद्ध किया गया जागरूक

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की प्रेरणा से शिया कालेज के मैदान पर ‘बसन्त महोत्सव‘ मनाया गया जिसके माध्यम से लोगों को पालीथिन व चाइना मंझे के प्रयोग के विरूद्ध लोगों को जागरूक करते हुश्े कपड़े के थैले वितरित किये गये। इसके पहले मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव, धर्मपत्नी सीमा श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र, डिप्टी कलेक्टर राहुल विश्वकर्मा ने दीप प्रज्जलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जिसके बाद डा. क्षितिज शर्मा, लायंस क्लब के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, विवेक सेठी, डा. रजनीश द्विवेदी, हेमा श्रीवास्तव, मिदहत फात्मा, रत्ना सेठी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, समाजसेविका किरन श्रीवास्तव, नजमुल हसन नजमी, डा. असद काजमी, तसनीम फात्मा ने बुकें देकर अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने महिला सशक्तिकरण के बारे में बताते हुये कहा कि महिलाएं आदिकाल से ही शक्ति स्वरूपा के रूप में जानी जाती हैं। इसी क्रम में डा. क्षितिज शर्मा, जेसी श्रद्धा जायसवाल आदि ने लोगों को जागरूक किया जिसके बाद संास्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया गया। सीडीओ एवं उनकी पत्नी द्वारा पतंग उड़ाकर चाइना मंझे के विरूद्ध लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन सै. मो. मुस्तफा व सलमान शेख ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डा. शैली मोहन श्रीवास्तव, मृत्युंजय सिंह, स्वर्णिमा जायसवाल, आराध्या सिंह, राज यादव, ओम शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, सोमेश्वर केसरवानी, डा. विमला सिंह, डा. जाफरी, अरूण त्रिपाठी, डा. सुधांशू टण्डन, आलोक सेठ, अमित पाडेण्य सुरेन्द्र मोहन वर्मा, खुरम अकरम, शकील अहमद, महेन्द्र नाथ सेठ, शशांक सिंह रानू, ज्योति कपूर, ममता उपाध्याय, शर्मिला सिन्हा, मो. अब्बास, रवि मिंगलानी आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 5493052663951228867

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item