aajtaktimes

वेलेंनटाइन डे स्पेशल : निशानी उजागर होने पर प्रेमी ने प्रेमिका से किया किनारा

अंकित जायसवाल
जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल के अवैध संबंध की निशानी उजागर होते ही प्रेमी ने प्रेमिका से किनारा कस लिया। प्रेमिका ने प्रेमी से शादी करने का प्रस्ताव भी रखा। प्रस्ताव ठुकरा देने पर रविवार को प्रेमिका ने थाने में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था।
बताते हैं कि मऊ जिले की एक युवती का आरोप हैं कि खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव में उसकी बहन की शादी हुई है। वह बहन के घर प्राय: आया जाया करती थी। इस दौरान बहन के घर के एक युवक से उसका प्रेम हो गया। दोनों के प्रेम की निशानी जब उजागर होने लगी तो युवती ने प्रेमी युवक से शादी करने का प्रस्ताव रखा लेकिन युवक ने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया। बात परिवार वालों तक पहुंची तो आरोपित युवक घर से फरार हो गया।

Related

UP 4859593865560954161

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item