aajtaktimes

सद्भावियों ने मनाया सद्भावना क्लब का 21वां स्थापना दिवस

जौनपुर। सद्भावना क्लब का 21वां स्थापना दिवस कैम्प कार्यालय पर मनाया गया जहां सर्वप्रथम अध्यक्ष लालजी यादव द्वारा केक काटा गया जिसके बाद संस्थापक सदस्य डा. मोहन लाल केसरवानी ने अपनी स्वरचित कविता द्वारा सभी का स्वागत करते हुये संस्था के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में डा. एमपी बरनवाल ने संस्था के मानव जाति एक है की भावना पर प्रकाश डाला। शैल मौर्या ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ पर जोर दिया। संस्थाध्यक्ष श्री यादव ने सभी का स्वागत किया तो संयोजक गणेश जी साहू ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बैजनाथ मौर्य, मयाशंकर यादव, आनन्द प्रकाश उपाध्याय, शारदा प्रसाद जायसवाल, कैलाश मौर्य, ऋषिकेश दूबे, अशोक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने किया। इसी क्रम में रामेश्वर शिशु बिहार रासमण्डल में सद्भाव गोष्ठी आयोजित हुई जहां संस्थापक डा. वी. सहाय ने कहा कि मानवकता एवं सामाजिकता ही इंसान को आगे बढ़ने के लिये प्रेरणा देता है। डा. विमला सिंह ने कहा कि क्लब की स्थापना 21 साल पहले 11 फरवरी को हुआ है। गोष्ठी की अध्यक्षता सद्. त्रिपुण्ड भाष्कर मौर्य व संचालन राकेश मौर्य एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर जतन मौर्य, महेश वर्मा, सुशील वर्मा एडवोकेट उपस्थित रहे।

Related

UP 8488880189179157622

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item