भाजयुमो की बैठक में हुई 3 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन पर चर्चा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/3_12.html
जौनपुर। भाजपा युवा मोर्चा की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय पर हुई जहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित काशी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणंजय सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने बताया कि आगामी 4, 5 व 6 मार्च को मथुरा के वृंदावन में राष्ट्रीय अधिवेशन होना तय हुआ है जिसको सफल बनाने के लिये जिलाध्यक्ष परविन्द चौहान के नेतृत्व में जनपद से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं का जत्था वहां जायेगा। अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य आगामी 2017 के चुनाव को देखते हुये तय हुआ है जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी आयेंगे। बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उमंग द्विवेदी, महिला सशक्तिकरण की क्षेत्रीय प्रभारी डा. रंजना सिंह, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर रामकृष्ण पाठक, आलोक सेठ, चन्द्रिका यादव, ओम प्रकाश कन्नौजिया, अर्पित जायसवाल, शिवाकांत, आदित्य प्रताप, गौरव प्रताप, विशाल गुप्ता, आशीष जायसवाल, विकास शर्मा, अजय यादव, कृष्णकांत साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

