aajtaktimes

राहत आयुक्त ने लोहिया ग्राम में चौपाल लगाकर किया जनता से संवाद

जौनपुर। अनिल गर्ग राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश ने बीती रात जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के साथ डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम 2014-15 विकास खण्ड केराकत के धरौरा में प्राथमिक विद्यालय जयगोपालगंज पर चौपाल लगाकर जनता से संवाद करते हुये शासन की 36 विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की लोगों से जानकारी प्राप्त किया। साथ ही योजनाओं में पात्रों के आवेदन पत्र/चयन, पशुओं के टीकाकरण, वृद्धा, विधवा, मनरेगा, विकलंाग पेंशन, विद्युतीकरण, हैण्डपम्प, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा परीक्षण, राशन कार्ड आदि के बारे में जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने दो बच्चों से पहाड़ा पूछा जिनके द्वारा सही बताने पर आयुक्त ने उसका मनोबल बढ़ाते हुये पेन दिया। मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने योजनाओं के सत्यापन के लिये चौपाल में बताया कि इस ग्राम में जनता से गांव में लगे 68 हैण्डपम्प, 17 इन्दिरा आवास, 16 लोहिया आवास, 266 स्वच्छ शौचालय, 9 सोलर लाइट, सीसी रोड, विद्युतीकरण, मनरेगा जॉबकार्ड, मध्यान्ह भोजन, 33 कुपोषित, 5 अति कुपोषित, 27 किसान क्रेडिट कार्ड, 35 कौशल विकास मिशन, 66 बीज वितरण, 38 मृदा परीक्षण, 789 पशु टीकाकरण, 554 राशन कार्ड, विधवा, वृद्धा, विकलाग, समाजवादी पेंशन के बारे में जानकारी दिया। जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने विकास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दिनेश यादव ने स्वास्थ्य एवं राज्य पोषण मिशन, सहायक श्रमायुक्त बीएन दूबे ने श्रमिकों के कल्याणकारी 13 योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि श्रमिकों के कल्याण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वाकंाक्षी योजनाएं जिले में चलायी जा रही हैं। जानकारी न होने के कारण लोग लाभ नहीं ले पाते हैं। उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने कृषि के बारे में जनता को जानकारी दिया। विद्युत विभाग द्वारा 6 माह से जले हुए ट्रंासफार्मर के शिकायत की मौके पर जांच कर निस्तारण करने के लिये अधिशासी अभियता विद्युत एके मिश्र को निर्देशित किया। चौपाल के बाद राहत आयुक्त ने जिलाधिकारी के साथ लोहिया आवास, इंदिरा आवास, शौचालय का निरीक्षण करते हुये ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय एवं लोहिया आवास बनवाने के कार्य की प्रशंसा किया। साथ ही उन्होंने 15 फरवरी को गांव में 11 से 2 बजे तक पशुपालन कुक्कुट पालन योजना, कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण, किसान क्रेडिट कार्ड को कैम्प लगाकर जनता को जानकारी देकर मौके पर फार्म भरवाने का निर्देश दिया। इसके बाद राहत आयुक्त ने केराकत निरीक्षण भवन पर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुये निर्देशित किया कि समयबद्ध, गुणवत्तायुक्त निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करें। इस मौके पर कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related

UP 6814904063522991656

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item