DM के साथ करंजाकला स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/dm_12.html
जौनपुर। अनिल गर्ग राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के साथ निरीक्षण भवन में कर-करेत्तर के अधिकारियों के साथ बैठक किया जहां मानक से कम राजस्व होने पर अधिकारियों को शासन के निर्देशानुसार शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही वाणिज्य कर अधिकारी द्वारा न उपस्थित होने, कनिष्ठ अधिकारी को बैठक में भेजने, खराब प्रगति होने, कार्य में शिथिलता बरतने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये शासन को विभागीय कार्यवाही करने हेतु संस्तुति किया। इस दौरान उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को अवैध शराब बनाने/बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश देते हुये सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सूरज राम पाल को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही सहायक श्रमायुक्त बीएन दूबे के कार्यों की प्रशंसा किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इसके बाद राहत आयुक्त ने जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजाकला के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुये दवा स्टाक का मिलान किया। साथ ही जननी सुरक्षा योजना में गर्भवती महिलाओं को 102/108 एम्बुलेंस से आशाओं द्वारा भर्ती कराने के बारे में मरीज के साथ आये घर वालों से जानकारी प्राप्त किया। तदुपरान्त विकास खण्ड करंजाकला का निरीक्षण करते हुये मनरेगा सेल, कम्प्यूटर कक्ष में आपरेटर से तकनीकी जानकारी प्राप्त किया व निरीक्षण कर खण्ड विकास अधिकारी राम बाबू त्रिपाठी के कार्यों की सराहना किया। इसी क्रम में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के बारे में प्रबन्धक पीएन सिंह, सहायक अभियंता आरएन यादव व निर्माण एजेंसी के प्रबन्धक से जानकारी लिया। इसके अलावा कताई मिल के अवशेष भाग को ध्वस्त करने हेतु कार्यवाही करने का निर्देश देते हुये यूनियन बैक द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के लाभार्थियों के प्रशिक्षण हेतु बनाये गये भवन का अवलोकन किया। अन्त में आईटीआई कालेज परिसर में कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लाभार्थियों से वार्ता करते हुये प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र के मिलने में देरी के बारे में कार्यवाही करने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा गार्ड के बच्चों का प्रशिक्षण का अवलोकन करते हुये बच्चों द्वारा आग बुझाने के बारे में देखा। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।