स्वच्छ गोमती अभियान के कार्यक्रम में शोध छात्रों ने की सैम्पलिंग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_788.html
जौनपुर। स्वच्छ गोमती अभियान का कार्यक्रम शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा जहां अभियान के मुख्य संरक्षक प्रो. विजयनाथ मिश्र के निर्देश पर आईआईटी रूड़की टीम द्वारा नगर क्षेत्र में गिरे रहे नालों की पानी का सैम्पलिंग की गयी। यह कार्यक्रम अभियान की हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष प्रो. इन्द्रमणि मिश्र की देख-रेख में शोध छात्र अमरीष कुमार व उनकी टीम के बलराम निषाद व चन्दन निषाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता, संयोजक डा. राजवीर सिंह, महामंत्री विकास शर्मा, राजेन्द्र विश्वकर्मा, कृपासिंधु, मोहनीश शुक्ल, बृजेश मौर्या, मून रिजवी, मनोज तिवारी, कृष्णकांत, अंकित गुप्ता उपस्थित रहे।
