जौनपुर संघर्ष मोर्चा ने ढाई सौ लोगों को बनाया ‘आदर्श नागरिक’
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_123.html
जौनपुर। जौनपुर संघर्ष मोर्चा द्वारा द्वारा शुक्रवार को नगर के टीडी कालेज के द्वार पर ‘आदर्श नागरिक बनो अभियान’ चलाया गया जहां देश की चुनौतियों से लड़ने के लिये युवाओं को आदर्श नागरिक बनाने के अभियान का शुभारम्भ करते हुये प्राचार्य डा. राकेश सिंह ने संस्था को साधुवाद दिया। इसी क्रम में पूविवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. राजीव सिंह, टीडी कालेज के प्रोफेसर डा. अनिल सिंह, डा. अजय सिंह ने आदर्श नागरिक बनने का शपथ पत्र भरा। मोर्चा के प्रमुख सुभाष कुशवाहा के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में आज कुल 250 लोगों ने आदर्श नागरिक बनने का शपथ लिया। इस दौरान श्री कुशवाहा ने युवाओं को इस अभियान में चढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान करते हुये कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं। उन्हें ऐसे कार्यों में हिस्सेदारी लेना उनका कर्तव्य बनाता है। इस अवसर पर सतवंत सिंह, महेश सेठ, धीरज उपाध्याय, संदीप मौर्य, विशाल वर्मा, शीबू अंसारी, प्रीतम सेठ, पीयूष मौर्य, सौरभ सोनी, वीरेन्द्र गुप्ता एडवोकेट, नीरज सेठ, देवेश जी मोहन, नीरज जायसवाल, अभिष्ठ के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
