aajtaktimes

वृक्ष लगाकर स्वंय सेवियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आज पर्यावरण को संरक्षित रखने का मुद्दा विश्व-स्तर का है हमारा अस्तित्व तभी तक है। जब तक प्रकृति है, इन्ही विचारों के साथ रामसेवक यादव परस्नातक महा विद्यालय’’ द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना का पाँचवा दिन ग्राम-कादिरपुर व गोपालपुर में स्वयंसेवी शिविर साथियों ने दोनों गांव में जाकर 50 पौधों को लगाया। जिसमें नीम, पीपल, आम, अमरूद, बरगद, अशोक आदि वृक्ष लगाये गये। वृक्षारोपण प्रथम इकाई कार्यक्रमाधिकारी सोनम यादव व द्वितीय इकाई के कार्यक्रमाधिकारी राहुल यादव के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रमाधिकारी सोनम यादव व राहुल कुमार यादव ने आज के युग में प्रकृति की आवश्यकता पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उपाय तथा उसकी अनिवार्यता को गांव में बताया साथ ही अधिकाधिक वृक्ष लगाने को भी प्रेरित किया। बौद्धिक सत्र में ‘‘जागो री जागों’’ के समन्वयक चन्द्र प्रकाश सोनी जी मुख्य अतिथि रहे, जिन्होनें सरस्वती माँ की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर बौद्धिक सत्र की शुरूआत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवक्ता उमेश चन्द्र, राकेश कुमार शिविरार्थी दिलीप, शिवनाथ, हर्षित, प्रदीप, लक्ष्मी, बादल आदि का सक्रिय सहयोग रहा कार्यक्रम को सफल बनाने में।

Related

UP 8140986256982543634

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item