aajtaktimes

भाजपा कार्यालय में किसान दिवस पर आयोजित हुई बैठक


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भाजपा किसान मोर्चा जिला इकाई द्वारा आज बृह्स्पतिवार को भाजपा जिला कार्यालय में किसान दिवस के अवसर पर एक अति आवश्यक बैठक की गई। बैठक अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम नरेश शुक्ला ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप मंे किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ‘‘सिद्धू’’ एंव विशिष्ट अतिथि नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुये सिद्धू ने कहा किसान मोर्चा के द्वारा नौ मार्च से पन्द्रह मार्च के मध्य जनपद के किसानों को आवहन करके एक विशाल रैली आयोजित की जायेगी। इसके अलावा मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों के घर-घर जाकर प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई किसानों की योजनाओं को बताकर उन योजनाओं का लाभ दिलानें का कार्य करेंगें। उन्होंने कहा मोदी सरकार द्वारा आग्रामी जून से लागू होने वाली किसानों के लिय अति लाभकारी प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना के अर्न्तगत लाभ लेने हेतु किसानों को प्रेरित करेंगे। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता गॉव-गॉव में चौपाल लगाकर केन्द्र सरकार द्वारा संचालित, प्रधानमंत्री जनधन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं तथा मुद्रा बैंक योजनार्न्तग्त पचास हजार से दस लाख रूपये का ऋण बेरोज लोगों को आसान शर्ताें पर दिया जा रहा है इसका लाभ बेरोजगारों को मिल रहा है परन्तु कुछ बैकों की शिकायत भी आ रही है कि ऋण उपलब्ध होने में बेरोगारों तथा जरूरत मन्द लोगों को बैंक कर्मी दोड़ा रहे है इसकी निगरानी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता बैंक पर नजर रखेंगे तथा बैक के विरूद्ध कार्यवाही हेतु बैंक के उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज करायेंगे। सिद्धु ने बैठक में मोर्चा के नेताओं से आवहन करते हुये कहा आज किसान दिवस है और हम सभी लोग कसम खाते हैं कि प्रदेश के सभी छोटे बड़े किसानों को हर हाल में हक दिलाकर खुशहाल करेंगे उनकी सभी समस्याओं को प्रधानमंत्री तक पहुॅचाने का भी काम करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिलाअध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कहा किसान विरोधी उत्तर प्रदेश सरकार को किसान मोर्चा द्वारा घेरने का काम करेगी। ब्लाक स्तर पर किसान गोष्ठी कर किसानों की सम्स्याओं को एकत्रीकरण किया जायेगा तत्पश्चात् किसानों की हर समस्याओं का निदान करवाने का कार्य किया जायेगा। भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जो किसानों के हित का कार्य करती है। उन्होंने कहा अपने आप को धरती पुत्र कहने वाले लोग जो उ0प्र0 सरकार में बैठे हैं वे पूरी तरह किसान विरोध कार्य कर रहे हैं इसके लिए भाजपा किसान मार्चा पूरे प्रदेश में संघर्ष कर रहा हैै। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामनरेश शुक्ला ने कहा मार्च में प्रस्तावित विशाल रैली की तैयारियॉ अभी से प्ररम्भ कर दी गयी है। उन्होने कहा रैली में प्रदेश तथा राष्ट्रीय नेता भी किसानों को सम्बोधित करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से संचालन कर रहे विद्या सागर पण्डेय के अलावा परमेन्द्र विक्रम सिंह, राम सजीवन वर्मा, जंगबहादुर पटेल, देवेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘ज्ञानू‘‘, केके सिंह, शिवशंकर वर्मा, राजा कासिम, अखिलेश सिंह, राजकुमार सिंह, सुशील चन्द्र जैन, राम प्रकाश श्रीवास्तव, महेन्द्र प्रताप सिंह सहित मोर्चा के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related

UP 2078523445261750141

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item