aajtaktimes

नई रोशनी योजना में 150 महिलाओं को मिला प्रशिक्षण

अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। नई रोशनी योजना के तहत छः दिनों तक प्रशिक्षित की गयी 150 महिलाओं को चेयरमैन ने प्रमाण पत्र देकर प्रशिक्षण शिविर का समापन किया। शिल्प श्री सेवा समिति लखनऊ द्वारा एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से संचालित किये गये 6 दीवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण नई रोशनी का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर पहुंचे जैदपुर नगर पंचायत के चेयरमैन रियाज अहमद ने अपने हाथों से महिलाओं को प्रमाण पत्र व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।  स्थानीय कस्बा जैदपुर में 6 बैंच बिस्कमल्ला. काविश रोजी वारिश तरक्की कायनात नामक अलग अलग गु्रप बनाकर षिल्प श्री सेवा समिति लखनउ द्वारा एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से संचालित किये गये 6 दीवसीय नेतुत्व विकास प्रशिक्षण नई रोशनी का आज समापन सार्टिफिकेट व 300 रू0 का चेक 150 महिलाओं को मुख्य अतिथि चेयरमैन रियाज अहमद द्वारा देकर किया गया। इस दौरान चेयरमैन रियाज अहमद ने कहा कि आज लडकियॉ भी लडकों के बाराबर जागरूप होने के साथ साथ कोई पाइलट बनकर जहाज उढा रही है तो कोई आई पी एस .पी सी एस अधिकारी बनकर देष के सेवा में लगी है। आज की इस तालीम व षिक्षा के चलते आगे चलकर महिलाये भी अपने कस्बे सहित पूरे देष का नाम रोषन करेगी कस्बे में होने वाले इसी प्रकार के प्रषिक्षण से महिलाये जागरूप होती है और अपने पैरों पर खडी होकर परिवार के पालन पोषण में एक बडा सहारा बन सकती है।
इस मौके पर हारून सिददीकी, एडवोकेट दिनेश चन्द्र शर्मा, मो. कलीम, सुनीता, वीके अवस्थी, रितु सिंह, बलराम कुॅवर, मीरा सोनकर, महेनाज खान, राजेश सिंह, इस्तियाक, सहवार हुसैन, शादाब, सलीम सहित आदि लोग मौजूद थे।

प्रशिक्षण सम्पन्न
जैदपुर बाराबंकी। महिला उत्थान संसथान के तत्वधान में आज 6 दीवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम नई रोशनी का समापन अहमदनगर में किया गया। जिसमें 6 दिन लगातार अल्पसंख्यक महिलाओं को स्वच्छ भारत जन धन जीवन कौशल योजना आदि के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान मौजूद संस्थान के अध्यक्ष हारून सिददीकी, नूमी रिजवी, खुर्शीदा बेगम, सुनीता वर्मा ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।

Related

UP 2501205003615247087

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item