aajtaktimes

DM ने किया खेलकूद प्रतियोगिता का समापन


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहुंचे जिलाधिकारी ने समापन किया।  युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में दिनंाक 10 व 11 फरवरी को यह प्रतियोगिता आयोजित की गयी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के खेल मैदान में एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, कुश्ती एवं कबड्डी की प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। जिसमें खिलाड़ियों द्वारा  3000 मी दौड़, ऊंचीकूद, लम्बीकूद, चक्का फेक, 800 मी0 दौड़, एवं कुश्ती तथा भारोत्तोलन एवं कबड्डी में ग्रामीण प्रतिभागियों द्वारा जोर आजमाईश की गयी। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन जिलाधिकारी अजय यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को आर्शीवाद देते हुए यह कहा गया कि जीवन सर्वागीण विकास में खेलों की अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है तथा खेल में हार जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण उसमें प्रतिभाग करना है। जिलाधिकारी द्वारा प्रतिभागियों में विजयी खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, मैडल एवं पुरस्कार प्रदान किया गया तथा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बच्चों को खेल भावना से प्रतिभाग करने को कहा। इसके पूर्व शिल्पी पाण्डेय जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी गयी तथा उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर प्रदीप सारंग, राजेन्द्र त्रिपाठी मो. सफीक, राजेश एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी का विशेष सहयोग रहा।

Related

UP 7197281078926909218

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item