aajtaktimes

अनशन समाप्त कर जनपद लौटे रितेश, अधिवक्ताओ ने किया जोरदार स्वागत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। क्रांतिकारी रितेश कुमार मिश्र एडवोकेट प्रत्याशी बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने 10 दिनों का आमरण अनशन समाप्त करने के उपरान्त कचेहरी पहुंचने पर जिला बार अध्यक्ष रघुराज वर्मा, महामंत्री प्रदीप सिंह सहित नरेन्द्र वर्मा, बृजेश दिक्षित, कौशल किशोर त्रिपाठी, महेन्द्र यादव, बब्बन सिंह, राजन सिंह, हरीश अग्निहोत्री सहित कई सैकड़ों अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया तथा शुभकामनाएं दी। रितेश कुमार मिश्र एडवोकेट प्रत्याशी बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ में अधिवक्ताहितों की मांगों को लेकर हाई कोर्ट के निकट 28 जनवरी से 10 फरवरी तक भूख हड़ताल कर रहे हैं तथा 08 फरवरी को विधानसभा के सामने आत्मदाह भी किया। जिसमें हजरतगंज थाने में एफआईआर भी दर्ज किया। आमरण अनशन समाप्त करने के बाद कचेहरी पहुंचने पर जिला बार अध्यक्ष रघुराज वर्मा, महामंत्री प्रदीप सिंह, सहित नरेन्द्र वर्मा, बृजेश दिक्षित, कौशल किशोर त्रिपाठी, महेन्द्र यादव, बब्बन सिंह, राजन सिंह, हरीश अग्निहोत्री, शिव कुमार शुक्ला, अनवार अहमद, सन्तसरण संजय, आमिर अबरार, योगेश द्विवेदी, विजय पाण्डेय, रजनीश शुक्ला, हृदय नारायण अवस्थी, आदर्श श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, सोमित श्रीवास्तव, पवन मिश्रा, शरद उपाध्याय, सुनील श्रीवास्तव, योगेश तिवारी, निहालयार खां, विनय शुक्ला, टीएन शुक्ला, मनीष सोनी, लक्ष्मीरानी गुप्ता, रमाकान्त शुक्ला, एसपी शुक्ला, अशफाक क्रांतिकारी आदि सैकड़ों अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया तथा मिठाईयां बाटी गयी। पूर्व महामंत्री नरेन्द्र वर्मा ने कहा मिश्र जैसे क्रांतिकारी हमारे जनपद में है हमें गर्व है ये भविष्य में तरक्की करें इसकी कामना भी करता हूँ। इन्होंने जनहित के साथ-साथ अधिवक्ताहितों के लिए समय-समय पर अनेकों समाजिक कार्य एवं आन्दोलन किया जिससे अधिवक्ताओं का हमेशा गौरव बढ़ा है। युवा अधिवक्ता आमिर अबरार ने रितेश कुमार मिश्र के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए प्रार्थना की तथा अधिवक्ताओं से इनके पथ पर चलने तथा ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भागेदारी करने की अपील की। 

Related

UP 2768893991870115689

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item