aajtaktimes

बेनी का 73 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मोहन लाल डिग्री कालेज में पूर्व इस्पात केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का 73 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में तीस निर्धन कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया गया।  अपने जन्मदिन पर पूर्व सांसद व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने सम्बोधित करते हुये कहा कि लोगों में चर्चा है कि मैं दूसरी पार्टी में जा रहा हूं उन्होने कहा कि मैं टूट सकता हूं लेकिन झुक नही सकता हूं। उन्होने यह भी कहा कि आज से बीस वर्ष पहले चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों बिना पैसे के चुनाव लड़ते थे लेकिन आज कई पार्टियां पैसे लेकर टिकट बेच देती हैं। टिकट लेने के लिये दलाल ढूढ़े जाते हैं और हमारी जनता ऐसे लोगों को अपना नेता मानते हैं। बसपा प्रत्याशी मनोज कुमार वर्मा पर आरोप लगाते हुये कहा कि एक नम्बर का दलाल है जो अम्बेडकर नगर से यहां आकर एमएलसी का चुनाव लड़ रहा है। उन्होने कहा कि मनोज को हमने ही राजनीति सिखायी। बेनी प्रसाद वर्मा ने एमएलसी उम्मीदवार सपा प्रत्याशी राजेश यादव ‘‘राजू‘‘ की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम के बाद प्रेस वार्ता के दौरान बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि मोदी ने अच्छे दिन लाने का वादा किया लेकिन अभी तक अच्छे दिन नसीब नही हुए। उन्होने विकास के बारे में कहा कि इस क्षेत्र में हम से ज्यादा किसी ने विकास कार्य नही करायें। जबकि आज तीन-तीन मंत्री होने के बावजूद क्षेत्र में कोई कार्य नही दिख रहा है। आखिर में उन्होने कहा कि आखिरी सांस तक जनता के हक के लिये लड़ाई लड़ता रहूंगा। श्री वर्मा ने तीस वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया और सभी से भोजन करने का आग्रह भी किया। इस मौके पर पूर्व कारागार कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा, हरि प्रसाद वर्मा, प्रदीप सारंग, मुन्नू लाल चौरसिया सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेनी ने राजेश की जमकर तारीफ
बाराबंकी। आखिर दिल की बात जुबां पर आ ही गयी। बेनी प्रसाद के 73 वें जन्मदिन पर सपा एमएलसी पद के प्रत्याशी राजेश यादव ‘‘राजू‘‘ की जमकर तारीफ करते हुये कहा कि राजेश एक बहुत ही ईमानदार युवा नेता है और हम राजू का समर्थन करते हैं। उन्होने कहा कि लोग तो राजेश यादव ‘‘राजू‘‘ को मुख्यमंत्री अखिलेश का करीबी मानते हैं। राजू की ईमानदारी पर अलिखेश ने एमएलसी के लिये विश्वास जताया। खास बात यह रही कि जन्मदिन के अवसर पर भाकियू प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह की उपस्थिति में कही। मुकेश सिंह भी एमएलसी की दावेदारी के लिये चर्चित हैं।

Related

UP 772044345153906658

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item