aajtaktimes

मोहम्मद हसन पीजी काले में आयोजित हुआ 25वां समागम

जौनपुर। देश भक्ति, राष्ट्रसेवा एवं अनुशासन इंसान को महान बनाती है। रोवर्स, रेंजर्स जैसे कार्यक्रमों में भाग लेने से अनुशासन में रह कर कार्य करने की सीख मिलती है। यह बाते जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने मोहम्मद हसन पीजी कालेज परिसर में आयोजित 25 वां जनपदीय रोवर्स, रेंजर्स समागम के शुभारंभ में कहीं। उन्होंने जनपद के विभिन्न कालेजों से आए हुए रोवर्स, रेंजर्स के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मैंने भी इस तरह के राजस्तरीय प्रतिस्पर्धा में भाग लिया था और टाप किया था। जिलाधिकारी ने महाविद्यालय से आए हुए रोवर्स, रेंजर्स अधिकारियों से कहा कि इसमें प्रतिभागियों की संख्या और बढ़ाई जाय। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मनुष्य का दो बार जन्म होता है। एक बार वह जब मां के गर्भ से पैदा  होता और दूसरी बार वह समाज में रह कर मानवीय संवेदना ग्रहण करने के बाद उसके अंदर इंसान का गुण आता है। उन्होंने रोवर्स, रेंजर्स के प्रतिभागियों को अनुशासन, मानवीयता के साथ समाज सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट प्रार्थना, झंडागीत एवं स्वागत गीत करके किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खान ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर किया। इस मौके पर प्राचार्य ने कहा रोवर्स, रेंजर्स देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत तो है ही साथ ही नशा मुक्ति एवं स्वच्छ भारत, सुंदर भारत में अपना योगदान दें। इस समागम में मोहम्मह हसन पीजी कालेज जौनपुर,स्व. नूरूद्दीन खान एडवोकेट गल्र्स डिग्री कालेज अफलेपुर महल्हनी बाजार जौनपुर, मड़ियाहूं पीजी कालेज, बयालसी डिग्री कालेज जलालपुर, राजहरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ, हिमताज महाविद्यालय नेवढ़िया, जीबी पंत महाविद्यालय प्रतापगंज जौनपुर, सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर, राजा श्रीकृष्णदत्त पीजी कालेज जौनपुर, फरीदुल हक मेमोरियल डिग्री कालेज शाहगंज, बीरबल पीजी कालेज रसूलपुर, कुटीर पीजी कालेज चक्के के रोवर्स, रेंजर्स के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन डा. राकेश कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर रोवर्स,रेंजर्स के जनपदीय संयोजक डा. मनोज कुमार तिवारी, आयोजक मंत्री डा. अब्दुल  हलीम हाशमी, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू, प्रधानाचार्य नासिर खान, डा. जीवन यादव, डा. केके सिंह, डा शाहिदा परवीन, डा. जान्हवी श्रीवास्तव, डा. ममता सिंह, डा. राकेश बिन्द, डा. निलेश सिंह, डा दिनेश राय, डा. सतीश दुबे, डा. ज्ञानराज यादव, डा डीएन उपाध्याय, डा. प्रेम लता गिरि, डा. प्रियंका, सौरभ सहित महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रही। 

Related

UP 7918654488022587303

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item